रायगढ़ में बारातियों की बस पलटी: 5 की मौत, 27 घायल [A bus carrying wedding guests overturned in Raigarh: 5 dead, 27 injured]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तम्हिनी घाट में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुई ये घटना

यह घटना सुबह 9:15 बजे हुई, जब बस लोहेगांव से महाड के बिरवाडी की ओर जा रही थी। हादसे में मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी बाकी है।

घायलों को तुरंत माणगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।अधिकारियों के मुताबिक, चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की जांच जारी है, और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। इस दुखद घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी पर हत्या की कोशिश का केस 

Share This Article
Exit mobile version