रामायण काल से जुड़ा हुआ है रामनवमी [Ramnavami is associated with the Ramayana period]

2 Min Read

ऐसा कहते हैं कि भगवान राम का धरती पर जन्म इसी दिन हुआ था। भक्तों के दुख दूर करने और दुष्टों का अंत करने के लिए श्रीराम त्रेता युग में इसी दिन पैदा हुए वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन उनका जन्म हुआ था।श्रीराम मध्य दोपहर में कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पैदा हुए थे। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है।

श्री राम स्वयं भगवान विष्णु का सातवां अवतार थे। भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की कहानी भी नवरात्रि से जोड़कर देखी जाती है। ऐसा कहते हैं कि जिस वक्त श्री राम सीता को रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए युद्ध लड़ रहे थे। उस समय रावण पर विजय पाने के लिए भगवान श्री राम ने देवी दुर्गा का अनुष्ठान किया था।

यह पूजा अनुष्ठान पूरे 9 दिनों तक चला था। जिसके बाद मां दुर्गा ने भगवान श्री राम के सामने प्रकट होकर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था।वहीं, दसवें दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें

कल भगवान राम और माता सीता के विवाह का पर्व है विवाह पंचमी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं