राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और बच्चे समेत 6 की मौत [Horrific road accident in Rajasthan, 6 including husband, wife and child died]

2 Min Read

जयपुर, एजेंसयां। राजस्थान के सिरोही जिले भीषण सड़क हादसा हुआ है। आबू रोड क्षेत्र के किवरली के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी मेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।

साथ ही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी भी हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए सिरोही रेफर कर दिया गया है। घटना गुरूवार सुबह करीब 3:00 बजे ट्रक और कार में टक्कर होने के कारण हुई।

4 लोगों ने मौके पर तोड़ा दमः

घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि जालोर के रहने वाले लोग कार से अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे। इसी बीच नेशनल हाइवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास सामने चल रहे ट्रक से कार टकरा गई। इससे हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार सवार 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

क्रेन से निकाली गई कारः

वहीं, घटना को लेकर इलाके में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया कि वो रात से ही गश्त पर थे। इस बीच किवरली से आगे जाते वक्त उन्हें जबरदस्त दुर्घटना की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वो करीब 2 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने उच्च अधिकारियों और एंबुलेंस को भी मामले की सूचना दी।

इसके बाद ट्रक में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाया गया। लगभघ 40 मिनट तक कोशिश करने के बाद शवों को कार से बाहर निकालने में सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें

बिहार में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Share This Article
Exit mobile version