राजमहल में छत पर सो रहे परिवार पर एसिड अटैक

2 Min Read

राजमहल,एजेमसियां: साहिबगंज जिले के राजमहल थाना अंतर्गत आज सुबह 3 बजे एक बड़ी घटना सामने आयी है। छत पर सो रहे परिवार पर एसिड फेक कर हमला किया गया। इस हमले में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद आनन फानन में सुबह करीब 3:00 घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल हुए लोगों में फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35), आलम शेख (25) और शबनम बानो (15) अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी व थाना प्रभारी गुलाम सरवर अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी लिया।

आपको बताते चलें कि पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवारों का लिखित बयान भी दर्ज किया है। पूछताछ के क्रम में पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर हमले का शक जताया है।

घटना की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि स्थानीय पुलिस के माध्यम से घटना से जुड़ी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच करेगी।

एसडीपीओ ने कहा कि घटनास्थल के आसपास नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की भी जांच पुलिस प्रशासन की ओर से की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

स्टाफ कार चालक के पद के लिए इंडिया पोस्ट में भर्ती 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं