राजगीर में CM नीतीश करेंगे जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण [CM Nitish will unveil 21 feet high statue of Jarasandha in Rajgir]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में एक नई ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 8 मार्च को राजगीर में महान मगध सम्राट और महाभारत काल के प्रमुख योद्धा जरासंध की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे स्मारक और नवनिर्मित पक्षीशाला का भी उद्घाटन करेंगे।

स्मारक स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और पौधों से सजाया गया

जरासंध स्मारक स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और पौधों से सजाया गया है, जिससे यह और भी आकर्षक नजर आ रहा है। 15 करोड़ रुपये की लागत से बने जरासंध स्मृति पार्क में यह 21 फीट ऊंची प्रतिमा 11 फीट ऊंचे पेडेस्टल पर स्थापित की गई है। यह प्रतिमा ब्रास मेटल से तैयार की गई है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनेगी।

27 नवंबर 2022 को की थी घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 27 नवंबर 2022 को इस स्मारक के निर्माण की घोषणा की थी, और अब यह स्थल राजगीर के ऐतिहासिक महत्व को और बढ़ाएगा। जरासंध महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे और मगध के शक्तिशाली सम्राट थे।

स्मारक परिसर में भित्ति चित्रों के माध्यम से उनके जीवन की घटनाओं का चित्रण भी किया गया है, जो पर्यटकों के लिए एक शैक्षिक अनुभव होगा। इस कदम से राजगीर का पर्यटन क्षेत्र और समृद्ध होगा, और यह स्थल इतिहास और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें

बिहारः शराब माफियों ने पुलिस पर किया हमला, 2 दारोगा समेत कई घायल

Share This Article
Exit mobile version