रश्मिका मंदाना पर भड़के कांग्रेस विधायक [Congress MLA angry at Rashmika Mandanna]

2 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। छावा एक्ट्रेस कन्नड़ का अपमान करने के आरोपों के चलते विवादों से घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में कांग्रेस विधायक ने रश्मिका पर आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उन्हें बैंगलोर के एक फिल्म फेस्टिवल में आने का न्योता दिया गया था, जिसे उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो हैदराबाद से हैं, जबकि एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत ही कन्नड़ सिनेमा से की थी। इस पर कांग्रेस विधायक ने रश्मिका को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। इस पर एक्ट्रेस की टीम का बयान भी सामने आ चुका है।

नहीं जानती कर्नाटक कहां हैः

कांग्रेस विधायक रवि कुमार गौड़ा ने हाल ही में रश्मिका को सबक सिखाने की बात करते हुए कहा, रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पिछली बार जब उन्हें बैंगलोर फिल्म फेस्टिवल के लिए इनवाइट किया गया तो उन्होंने कहा था कि वो हैदराबाद में रहती हैं। वो नहीं जानती कि कर्नाटक कहां है और उनके पास समय भी नहीं है।

10-12 बार रश्मिका के घर गये लोगः

उन्होंने बयान में आगे कहा, हमारा एक विधायक रश्मिका के घर 10-12 बार गया, लेकिन उन्होंने कन्नड़ के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। जबकि वो कन्नड़ से आती हैं। क्या उन्हें सबक नहीं सिखाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरगोंडा से अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Share This Article
Exit mobile version