मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाई कारों की कीमत [Maruti increased the price of cars for the third time this year]

2 Min Read

अगले महीने से 4% महंगी होंगी कारें

मुंबई, एजेंसियां। मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत (price of cars) में 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। मारुति ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण यह फैसला किया है।

जनवरी-फरवरी में भी बढ़ाई थी कीमतः

इससे पहले 1 फरवरी 2025 से मारुति ने कार की कीमतों में 32,500 रुपए तक इजाफा किया था। वहीं जनवरी में भी कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स पर 4% तक की बढ़ोतरी की थी। तब भी मारुति ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था।

फरवरी में मारुति ने 1.60 लाख कारें बेचीः

मारुति ने फरवरी 2025 में कुल 1 लाख 60 हजार 791 कारें बेचीं, जो फरवरी 2024 में बेचीं गई 1 लाख 60 हजार 272 यूनिट की तुलना में 0.32% ज्यादा है।

सेल्स में 7% की गिरावटः

मंथली बेसिस पर सेल्स में 7% की गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2025 में 1 लाख 73 हजार 599 कारें बेचीं थीं। मॉडल-वाइज सेल्स में फ्रोंक्स 21,461 यूनिट के साथ टॉप सेलिंग कार है।

इसे भी पढ़ें

मारुति सुजुकी ने एमलगो लैब्स में छह प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल की

Share This Article
Exit mobile version