मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से उत्तराधिकार छीना [Mayawati snatches succession from nephew Akash Anand]

1 Min Read

एक साल में दूसरी बार सभी पद से हटाया

लखनऊ, एजेंसिया। बसपा चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को साल में दूसरी बार नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। मायावती ने लखनऊ की मीटिंग में इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘जीते-जी किसी को भी अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करूंगी।’ आकाश के पिता आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मीटिंग में आकाश नहीं पहुंचे, उनके लिए लगाई गई कुर्सी भी हटा ली गई।

15 दिन पहले आकाश को दिया था अल्टीमेटम:

BSP सुप्रीमो ने 15 दिन पहले भतीजे आकाश आनंद को अल्टीमेटम दिया था। कहा था- बसपा का वास्तविक उत्तराधिकारी वही होगा, जो कांशीराम की तरह हर दुख-तकलीफ उठाकर पार्टी के लिए आखिरी सांस तक जी-जान लगाकर लड़े और पार्टी मूवमेंट को आगे बढ़ाता रहे।

इसे भी पढ़ें

लखनऊ में सामूहिक हत्याकांड: युवक ने मां और चार बहनों को मार डाला, 12 दिन पहले गया था परिवार आगरा से

Share This Article
Exit mobile version