लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को उन्होंने राज्य के विभिन्न मंडलों और जिलों के लिए नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी और पार्टी के भाईचारा संगठन और जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की।
यह कदम पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
मायावती ने पार्टी के भाईचारा संगठन के लिए कई नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। प्रयागराज मंडल में अवधेश कुमार गौतम और अनिल सिंह पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाकुंभ मेला संगठन की जिम्मेदारी प्रवीण गौतम और विकास पाल को दी गई है।
इसके अलावा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, अमेठी और बाराबंकी जैसे प्रमुख जिलों में भी नए संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी
इसके अलावा, मायावती ने पार्टी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट भी जारी की है। अयोध्या में कृष्ण कुमार पासी, अंबेडकरनगर में सुनील सावंत गौतम, सुल्तानपुर में सुरेश कुमार गौतम और अमेठी में दिलीप कुमार कोरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाराबंकी, प्रयागराज, फतेहपुर और प्रतापगढ़ जिलों के लिए भी नए जिलाध्यक्षों का चयन किया गया है।
मायावती का यह कदम बीजेपी और सपा के खिलाफ एक नई चुनौती पेश करता है। पार्टी के भीतर संगठन को मजबूत करने और ओबीसी वर्ग को जोड़ने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़े









