महाशिवरात्रिः काशी में 2 लाख दर्शनार्थियों की 3km लंबी कतार, 10 हजार नागा गदा-तलवार लहराते निकले [Mahashivratri: 3km long queue of 2 lakh pilgrims in Kashi, 10,000 Nagas waving mace and sword]

2 Min Read


बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा हुआ श्रृंगार

वाराणसी, एजेंसियांमहाकुंभ के बाद 7 शैव अखाड़ों के नागा साधु काशी पहुंचे हैं। नागा साधु पेशवाई के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे। हाथ में गदा-त्रिशूल। हाथी-घोड़े की सवारी। शरीर पर भस्म और फूलों की माला। हर-हर महादेव का उद्घोष। काशी में कुछ इस अंदाज में 7 शैव अखाड़ों के करीब 10 हजार से ज्यादा नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच्।

नागा साधुओं के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्ते की बैरिकेडिंग की गई है। लाखों की संख्या में भक्त नागा संतों का आशीर्वाद लेने के लिए रात से ही सड़क किनारे खड़े हुए हैं।

अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब भी दिखायेः

सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा संन्यासी मंदिर पहुंचे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी उनके साथ रहे। नागा साधुओं की पेशवाई में गाड़ियां, ढोल-नगाड़े और अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब दिखाते हुए साधु शामिल रहे।

आधी रात से लगी भक्तों की कतारः

आधी रात से ही करीब 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में लगे हैं। सुबह से अब तक 2.37 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। तड़के 2:15 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। उनका दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया।

श्रद्धालुओं ने किया हंगामाः

मंगला आरती के दौरान प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

इसे भी पढ़ें

महाशिवरात्रिः बैद्यनाथ धाम मंदिर में पंचशूल स्थापित, 22 मंदिरों के शिखर पर विधि-विधान से लगाए गए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं