महाराष्ट्र में ट्रक पलटा, 6 मजदूरों की मौत [Truck overturned in Maharashtra, 6 workers died]

2 Min Read

मुंबई एजेंसियां। महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। बताया जा रहा है कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। ये सभी मजदूर उसी ट्रक पर बैठे थे। हादसे में मौके पर ही चार मजदूरों की मौत हो गयी थी। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य 8 मजदूरों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ट्रक में ही सवार थे सभी मजदूरः

घटना सोमवार सुबह की है। पिशोर में खेतों से गन्ना काटने के बाद मजदूरों ने ट्रक में लोड किया। ट्रक में गन्ना लोड करने के बाद उस पर 14 मजदूर सवार हो गये। रात करीब ढाई बजे जब ट्रक कन्नड़ की ओर जा रहा था, तभी ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार ट्रक पलटने से गन्ने पर बैठे 14 मजदूर गन्ना के नीचे दब गये।

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया मजदूरों कोः

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने गन्ने के ढेर में दबे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ। करीब डेढ़ से दो घंटे तक बचाव कार्य चलता रहा। इस दौरान चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस इंस्पेक्टर सनप ने बताया अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां दो अन्य मजदूरों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 7 आरोपियों पर FIR, एक गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं