मध्य प्रदेश में ठंड ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा [Cold broke 10 year record in Madhya Pradesh]

1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में धूप खिली, तापमान बढ़ा, पहाड़ी राज्यों में 9 मार्च से बारिश-बर्फबारी

नई दिल्ली, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर में मार्च की ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ही शहर में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं राजगढ़, उमरिया-खजुराहो समेत 13 शहरों में तापमान 6 से 9.8 डिग्री तक रहा।

पहाड़ी राज्यों में खिली धूपः

उधर, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 2 दिन से अच्छी धूप खिलने से राज्य के लोगों को ठंड से राहत मिली है। मंडी में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री तापमान बढ़ा है। हालांकि, बीते दिनों में हुई बारिश-बर्फबारी के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से कई सड़कें अभी भी बंद हैं।

इन राज्यों में उमसः

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण-गोवा, केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गर्मी और उमस रहेगी। 9 मार्च को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 9 से 12 मार्च तक, जबकि उत्तराखंड में 10 से 12 मार्च तक बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

मार्च में पड़ेगी भीषण गर्मी, 40° तक जाएगा पारा 

Share This Article
Exit mobile version