भारत की जीत का जश्न के दौरान MP के महू में हिंसा [Violence in Mhow, MP during celebration of India’s victory]

2 Min Read

इमाम बोले- मस्जिद में बम फेंका गया, हिंदू गुट का पथराव का आरोप

भोपाल, एजेंसियां। मध्यप्रदेश के महू में टीम इंडिया की जीत के जश्न के दौरान विवाद और पथराव हुआ। जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जावेद ने कहा, तरावीह की नमाज चल रही थी, उसी समय जुलूस यहां से शोर शराबा करते हुए निकल रहा था। नमाज पूरी होकर सब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी किसी ने मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंका। इससे ये सिचुएशन क्रिएट हुई।

हिंदू पक्ष का आरोप क्या है:

बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने कहा- शहर काजी ने पथराव करवाया था। इसमें हमारे कार्यकर्ताओं को चोट आई है। केस दर्ज करवा रहे हैं। हमारी मांग है कि उनके घर ढहाए जाने चाहिए।

20 बाइक, दो कार, एक ऑटो में आगजनी:

रविवार रात करीब 10 बजे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। उपद्रवियों ने दो ऑटो, एक कार और 10 बाइक में आग लगा दी थी। पुलिस ने 12 लोगों को अरेस्ट किया है।

इसे भी पढ़ें

महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद हुआ हिंसक झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसूगैस से स्थिति पर पाया काबू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं