भाजपा को एक साल में ₹4340.47 करोड़ चंदा मिला, 51% खर्च किया [BJP received ₹ 4340.47 crore donations in one year, spent 51%]

1 Min Read

कांग्रेस दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली, एजेंसियां। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में भाजपा को सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 1225.12 करोड़ रुपए मिले।

AAP को बीजेपी से 200 गुना कम:

भाजपा ने अपनी कमाई का कुल 50.96% यानी 2211.69 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस ने अपनी इनकम का 83.69% यानी 1025.25 करोड़ रुपए खर्च किया। AAP को चंदे में 22.68 करोड़ रुपए मिले जो BJP को मिले चंदे से करीब 200 गुना कम है।

सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का 74.57% हिस्सा अकेली भाजपा को मिला है। बाकी 5 दलों को 25.43% चंदा मिला है।

इसे भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश चुनाव: 5785 करोड़ रु की संपत्ति के साथ तेदेपा उम्मीदवार चंद्र शेखर ने सबका ध्यान खींचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं