बिहार में बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल [Ruckus over statement of BJP MLA in Bihar]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की सियासत में एक बार फिर बवाल मचा है। यह बवाल भाजपा विधायक हरिभूषण सिंह बचौल के एक बयान से मचा है। इसके बाद राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। बचौल ने मुसलमानों को सलाह दी है कि होली के दिन वे कलेजा मजबूत करके ही घर से बाहर निकलें, क्योंकि होली के दिन उन्हें रंग का सामना करना पड़ सकता है। उनके इस बयान ने राज्य की सियासी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है।

क्या कहना चाह रहे थे विधायकः

बचौल का कहना था कि जुम्मा 52 होता है और होली एक । इस वजह से मुस्लिम समुदाय के लोग होली के दिन घर से बाहर न निकलें, वरना उन्हें रंग-गुलाल का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुसलमान घर से बाहर निकलते हैं, तो उन्हें बड़ा दिल दिखाना चाहिए और रंग लगाने पर विरोध नहीं करना चाहिए।

राबड़ी देवी ने किया पलटवारः

बचौल के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता आगामी चुनाव में बीजेपी को मुंह तोड़ जवाब देगी। साथ ही उन्हें राज्य से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह मुसलमानों को न केवल बिहार से, बल्कि पूरे देश से भगाने की कोशिश करके देख लें।

इसे भी पढ़ें

बिहारः तेजस्वी यादव सरकार को घेरने की बनायेंगे रणनीति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं