बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलरी के शोरूम में 25 करोड़ की लूट [25 crore looted from Tanishq Jewellery showroom in Arrah, Bihar]

2 Min Read


पटना, एजेंसियां। बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से कुछ ज्वेलरी बरामद की।

4 बदमाश लूटी हुई ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया, ‘शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। अपराधियों ने 25 करोड़ के गहने लूट लिए हैं।’

3 बाइक से आए थे 6 बदमाशः

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया।
शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की।

पुलिस ने बिछाया जालः

भोजपुर के SP राज ने बताया, ‘पुलिस ने शोरूम के अंदर लूट की फोटो को वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर की थी। बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास 3 बाइक पर 6 संदिग्धों को देखा। उनके रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बदमाशों के पास से मिले हथियारः

पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 2 बड़े झोले में तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात मिले हैं।

इनके नाम सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता और सोनपुर के सेमरा निवासी कुणाल कुमार है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महिला दिवस पर संदेश, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं