बिहारः वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, पथराव में कोच के शीशे टूटे [Bihar: Vande Bharat Express attacked, coach windows broken due to stone pelting]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है। यह हमला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच हुआ। घटना के समय ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी। तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।

कोच के शीशे टूटेः

इस दौरान एक बड़ा पत्थर सी-1 कोच के शीशे से टकरा गया, जिससे खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया। इस हमले से ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना के बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। यहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू की।

मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच मेः

प्रयागराज मंडल के PRO अमित कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की घटना के बाद इटावा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

अपने बच्चे को बिना लोन लिए करवाना है एमबीबीएस, तो उत्तर प्रदेश में मिलेगा मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं