बिहारः महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम, हजारों गाड़ियां फांसी [Bihar: Massive traffic jam on Mahatma Gandhi Bridge, thousands of vehicles stranded]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के महात्मा गांधी सेतु पर भीषण जाम लगा है। बुधवार सुबह से ही यहां हजारों गाड़ियं फंसी हैं। इनमें सैकड़ों गाड़ियां झारखंड और बंगाल की भी हैं।

यह जाम दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत के के बाद से लगा है। दुर्घटना के बाद से दोनों ट्रक अभी तक वहीं खड़े हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है और जाम की स्थिति और भी विकट हो गई है।

बिहार का लाइफलाइन है यह पुलः

महात्मा गांधी सेतु को बिहार का लाइफलाइन कहा जाता है। यहां अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है। लेकिन, आज की स्थिति कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि इस जाम में हजारों वाहन फंसे हुए हैं।

चिलचिलाती धूप और जाम की समस्या ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। यात्री बेहद परेशान हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इस परेशानी से कोई राहत नहीं मिल पाई है।

पुलिस रास्ता क्लियर करने का कर रही प्रयासः

पुलिस प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए सक्रिय है और यात्रियों को जाम से बाहर निकालने के प्रयासों में जुटा हुआ है। हालांकि, उन्हें इस दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत, एनएच-39 जाम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं