बिहारः जमुई में पुलिस और खनन माफिया के बीच फायरिंग [Bihar: Firing between police and mining mafia in Jamui]

2 Min Read

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका

पटना, एजेंसियांबिहार के जमुई में बालू माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। शानिवार को मलयपुर थाना अंतर्गत पतौना दौलतपुर घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। अवैध खनन के खिलाफ छापामारी करने गयी पुलिस पर खनन माफिया ने हमला बोल दिया जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी गोली चलायी गयी।

जमुई में पुलिस और माफिया में मुठभेड़ः

मलयपुर थाना की पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान खनन माफियाओं से मुठभेड़ हो गयी। जानकारी के अनुसार, खनन माफिया ने जब पुलिस को एक्शन में देखा तो अचानक अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 9-10 राउंड फायर किए जाने की बात सामने आयी है

पुलिस ने खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर को जब्त कियाः

खनन माफिया ने फायर शुरू किया तो पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने भी फौरन मोर्चा थामा और आत्मरक्षा मे 05 राउंड फायर किया। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।

खनन माफिया के विरुद्ध छापामारी जारीः

ताजा जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ के बाद अब स्थिति नियंत्रण में एवं शांतिपूर्ण है। जमुई के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में मलयपुर थाना और जिला आसूचना इकाई जमुई के द्वारा खनन माफिया के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा में बालू माफियाओं ने सीओ को बनाया बंधक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं