बिहारः गैंगवार मामले में अनंत सिंह ने किया सरेंडर, 2 FIR है दर्ज [Bihar: Anant Singh surrenders in gang war case, 2 FIRs registered]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

पटना, एजेंसियांबिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जुड़े मामले में शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी हो कि इस मामले में पहले ही पुलिस ने सोनू सिंह समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

अनंत सिंह पर 2 FIR दर्ज करवाई गई है। मालूम हो कि बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू के समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गयी था।

पूर्व विधायक के खिलाफ 2 मामले हैं दर्जः

पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव के रहने वाले सोनू-मोनू की मां ने अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू के घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। वहीं, उन पर एक अन्य FIR पंचमहला थानेदार के बयान पर भी दर्ज की गई है। इस FIR में अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप है।

अनंत सिंह का समर्थक भी गिरफ्तारः

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को सरेंडर के बाद फिर से जेल भेजे जाने की संभावना है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन सिंह को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, सोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह ने दावा किया है कि उनके बेटे ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है।

पहले भी जेल जा चुके हैं अनंत सिंहः

अनंत सिंह की राजनीतिक और आपराधिक छवि लंबे समय से चर्चाओं में रही है। वो मोकामा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। अनंत सिंह को 2022 में एके47 समेत अन्य हथियार रखने के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था और इसके साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी।

इस घटना के बाद उनके निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव हुआ, जिसमें उनकी पत्नी नीलम देवी ने RJD के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि, पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद नीलम देवी ने RJD छोड़कर JDU का दामन थाम लिया था।

इसे भी पढ़ें

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर लाठीचार्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं