प्रयागराज में गंगा–यमुना का पानी स्नान लायक नहीः रिपोर्ट[Ganga-Yamuna water not fit for bathing in Prayagraj: Report]

1 Min Read

प्रयागराज, एजेंसियां प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जो आंखें खोलनेवाली है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यहां गंगा-यमुना का पानी स्नान लायक नहीं है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 9 से 21 जनवरी के बीच 73 अलग-अलग जगहों से सैंपल इकट्ठे किए थे।

6 मानकों पर जांचा गया गंगा-यमुना का पानी:

ये पता किया गया कि नदियों के पानी का PH (पानी कितना अम्लीय या क्षारीय है), फीकल कोलीफॉर्म, BOD यानी बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड, COD यानी केमिकल ऑक्सीजन डिमांड और डिजॉल्वड ऑक्सीजन कितना है।

सैंपल में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। ज्यादा फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया वाला पानी अगर शरीर में गया तो बीमारियां पैदा करेगा। ऐसे पानी से नहाने या इसे पीने पर त्वचा रोग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में AQI लगातार 5वें दिन गंभीर: 37% हिस्सा पराली का हरियाणा में 5वीं तक स्कूल ऑनलाइन

Share This Article
Exit mobile version