चंडीगढ़, एजेंसियां। चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह का महिला को थप्पड़ मारते VIDEO सामने आया है। इसमें बजिंदर सिंह अपने चंडीगढ़ ऑफिस में एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। यह VIDEO 14 फरवरी का है।
इसमें वह दफ्तर में लोगों से गुस्से में बात कर रहा है। अचानक वह कुर्सी से उठाकर युवक पर बैग फेंकता है और थप्पड़ जड़ देता है। बजिंदर सिंह ने इस वीडियो पर कोई बयान नहीं दिया है।
रेप केस में गिरफ्तार हो चुका है:
पादरी बजिंदर सिंह कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने और मृत आदमी को जिंदा करने का दावा करता है। उसके प्रचार के दौरान बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले उस पर जालंधर में एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक रेप केस में उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसे येशू-येशू वाले पादरी के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश के वायरल वीडियो को लेकर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज








