पटना हाईकोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति, एक्टिंग चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ [Appointment of three judges in Patna High Court, acting Chief Justice will administer oath]

1 Min Read

पटना, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में पटना उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। जिनके नाम आलोक कुमार सिन्हा, सौरेन्द्र पांडेय और सोनी श्रीवास्तव हैं। इनकी नियुक्ति के बाद, पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 53 है, जिससे 16 पद अभी भी रिक्त हैं।

इन न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आज पटना उच्च न्यायालय के शताब्दी हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष

इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की नियुक्ति की है। जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद से यह पद रिक्त था।

जस्टिस रामसुब्रमण्यम के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ, प्रियंक कानूनगो और पूर्व न्यायाधीश डॉ. विद्युत रंजन सारंगी को NHRC के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें

पटना हाईकोर्ट में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 42 हजार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं