ट्रक पलटने से चार मजदूरों की मौत, 13 घायल [Four workers killed, 13 injured as truck overturns]

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य मजदूर घायल हो गए। यह घटना पिशोर घाट इलाके में हुई, जब तेज गति से जा रहा गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था।

गन्ने के ढेर के नीचे दबे मजदूर:

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ट्रक पर कुल 17 मजदूर सवार थे, पिशोर घाट पर चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के नीचे दब गए। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 7 आरोपियों पर FIR, एक गिरफ्तार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं