टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई के BKC में खुलेगा, अप्रैल से EV की बिक्री [Tesla’s first showroom will open in BKC, Mumbai, EV sales from April]

2 Min Read

₹35 लाख मासिक किराये पर लिया 4000 स्क्वायर फीट एरिया

मुंबई, एजेंसियां। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरर टेस्ला भारत का अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलेगी। यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में होगी। कंपनी ने हाल ही में इसके लिए डील फाइनल की है।

5 साल के लिए है लीज एग्रीमेंटः

प्रॉपर्टी मार्केट के सोर्सेस के अनुसार, टेस्ला BKC में एक कॉमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर 4,000 स्क्वायर फीट की जगह ले रही है। यहां वह अपने कार मॉडल्स को शोकेस करेगी और बेचेगी। कंपनी इस जगह के लिए मंथली लीज रेंट करीब 900 रुपए प्रति वर्ग फीट या करीब 35 लाख रुपए देगी। लीज एग्रीमेंट पांच साल के लिए है।

टेस्ला का अगला स्टोर दिल्ली में ओपन हो सकता हैः

खबर थी कि कंपनी दिल्ली और मुंबई में अपना स्टोर खोलेगी। उम्मीद की जा रही है कि टेस्ला दिल्ली के एयरोसिटी कॉम्प्लेक्स में दूसरा शोरूम खोलेगी। CEO इलॉन मस्क ने हाल ही में पीएम मोदी के अमेरिका दौरा में मुलाकात की थी। इसके बाद कंपनी ने भारत में 13 नौकरियों के लिए वैकेंसी निकाली गई।

मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट नहीं लगाएगीः

मुंबई के BKC में शोरूम ओपन करने और भारत में नौकरी के लिए वैकेंसी देने के बाद उम्मीद बढ़ गई है कि टेस्ला अप्रैल तक भारत में एंट्री ले लेगी और भारत में कारें बेचना शुरू कर देगी। टेस्ला भारत में फिलहाल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट नहीं लगाएगी। वो जर्मनी के बर्लिन-ब्रांडेनबर्ग की गीगाफैक्ट्री में बनी कारें भारत लाएगी।

भारतीय डॉक्टर ने परिवार को बचाने के लिए 250 फुट गहरे खाई में कूदा दी टेस्ला कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं