जेएनयू की कुलपति के ‘मुफ्तखोर’ वाले बयान पर छात्र संघ ने की आलोचना

1 Min Read

नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित के इस बयान के लिए उन पर निशाना साधा कि जेएनयू परिसर मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा भोगने वालों (फ्रीलोडर) का सामना कर रहा है।

छात्र संघ ने पंडित पर विश्वविद्यालय को निशाना बनाने वाली कुछ फिल्मों के ‘निंदात्मक विमर्श’ पर ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कहा कि यहां असली मुफ्तखोर कौन है। क्या यह छात्र और संकाय हैं या शायद आप हैं जो कुलपति के कार्यालय पर कब्जा कर रहे हैं और करदाताओं के पैसे से वेतन कमा रहे हैं।

जबकि विश्वविद्यालय समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को पूरा करने में विफल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं