गुजरात की इस पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 मजदूरों की मौत [Blast in this firecracker factory of Gujarat, 21 workers died]

1 Min Read

अहमदाबाद, एजेंसियांगुजरात के बनासकांठा के नजदीक डीसा में पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मध्य प्रदेश के 21 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 5 मजदूर मामूली रूप से घायल हैं। फैक्ट्री डीसा तहसील के धुनवा रोड पर है।

50 मीटर तक अंग बिखरे पड़े:

विस्फोट के दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था कि कई मजदूरों के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए। फैक्ट्री के पीछे खेत में भी कुछ मानव अंग मिले हैं। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में 5 से 6 घंटे लगे।

2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए आए थे:

हादसे के शिकार सभी मृतक और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के हरदा जिले के हंडिया गांव के रहने वाले हैं। फैक्ट्री से मिली जानकारी के मुताबिक सभी 2 दिन पहले ही मजदूरी के लिए यहां आए थे और पटाखे बनाने का काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 6 की मौत दर्जनों घायल, 50 घरों में आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं