कहा- राजीव गांधी पर उनके बयान फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा
जयपुर, एजेंसियां। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के ‘राजीव गांधी के कैंब्रिज और इंपीरियल कॉलेज से फेल होने’ वाले बयान पर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मणिशंकर के बयानों को फ्रस्ट्रेशन की पराकाष्ठा बताते हुए उन्हें
सिरफिरा करार दिया है। गहलोत बोले- सिरफिरा ही ऐसी बातें बोल सकता है:
जयपुर में सरकारी बंगले पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा- यह जो राजीव गांधी को लेकर बोले हैं, कौन किस कॉलेज में पास होता है या फेल होता है, उससे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनने न बनने का क्या संबंध है? कोई सिरफिरा आदमी ही राजीव गांधी को लेकर ऐसी बात बोल सकता है।
जानिए मणिशंकर ने क्या कहा था:
मैं राजीव के साथ कैंब्रिज में पढ़ा था। वहां फेल होना बहुत मुश्किल है, फर्स्ट क्लास मिलना आसान है। इसके बावजूद राजीव फेल हुए। फिर वे इम्पीरियल कॉलेज, लंदन गए और वहां दोबारा फेल हुए। मैंने सोचा ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।
इसे भी पढ़ें
मणिशंकर बोले-राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने, कांग्रेस बोली- वे हताश इंसान
