कौन हैं हांस जिमर? रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की जान बने हॉलीवुड संगीतकार [Who is Hans Zimmer? Hollywood composer became the soul of Ranbir Kapoor and Yash’s ‘Ramayana’]

2 Min Read

Ramayana:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की झलकियां रिलीज हो चुकी हैं और फैंस में उत्साह देखते ही बन रहा है। इस फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है और इसे ‘रामायणम’ नाम से दिवाली 2026 में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं। साथ ही साउथ सुपरस्टार यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे।

Ramayana: फिल्म की संगीत ए आर रहमान और हांस जिमर

फिल्म की सबसे खास बात है इसका संगीत, जिसमें ए आर रहमान के साथ-साथ हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हांस जिमर भी शामिल हैं। हांस जिमर भारतीय दर्शकों के बीच ज्यादा जाने-माने नहीं हैं, लेकिन विश्व स्तर पर वे संगीत की दुनिया में एक बेहद सम्मानित नाम हैं।

Ramayana: हांस जिमर

हांस जिमर ने 1982 में ‘मूनलाइटनिंग’ से अपने संगीत करियर की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक ‘मिशन इम्पॉसिबल’, ‘ग्लैडिएटर’, ‘द लॉयन किंग’, ‘इंसेप्शन’, ‘ड्यून’, ‘द लास्ट समुराई’ जैसी कई हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया है। उनकी संगीत रचना को दुनियाभर में सराहा गया है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जैसे अकादमी अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुके हैं।

Ramayana: ‘रामायणम’

फिल्म ‘रामायणम’ के संगीत विभाग में हांस जिमर और ए आर रहमान की जोड़ी दर्शकों को एक नया अनुभव देगी। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथा को एक नई तकनीकी और संगीतात्मक ऊंचाई पर लेकर जाएगी। फैंस बेसब्री से दिवाली 2026 में रिलीज़ होने वाली इस महाकाव्य फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों’ रिव्यू: 18 साल बाद अनुराग बसु ने फिर दिखाया ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ से अपना जादू 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं