इटावा (उप्र): समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मौजूदा सरकार को हटाने की जिम्मेदारी युवाओं की है और केंद्र में भाजपा की सरकार हटने के बाद उत्तर प्रदेश में भी इस पार्टी की सरकार हट सकती है।
मैनपुरी से मौजूदा सांसद डिंपल ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”2024 का लोकसभा चुनाव कहीं ना कहीं संविधान और लोकतंत्र को बचाने का भी चुनाव है।
समाज का हर वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा के लोग झूठी बातें फैलाते हैं। अब पूरा प्रदेश और देश जान गया है कि यह झूठ और लूट की सरकार है।”
इसे भी पढ़ें








