Sarzameen:
मुंबई,एजेंसियां। काजोल, इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘सरज़मीन’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच भारी उत्साह जगा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी ने किया है। फिल्म की कहानी कश्मीर में आतंकवाद से लड़ रहे एक सेना अधिकारी के मिशन पर आधारित है।
Sarzameen:इब्राहिम अली खान का नया लुक
टीज़र में पृथ्वीराज एक सैनिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि काजोल उनकी पत्नी के किरदार में दिख रही हैं। इब्राहिम अली खान का नया लुक, जिसमें वह बढ़ी हुई दाढ़ी और एंग्री यंग मैन की तरह दिखाई दे रहे हैं, फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा। टीज़र में इब्राहिम और पृथ्वीराज के बीच तीव्र आमना-सामना भी दिखाया गया है, जो फिल्म की थ्रिलर प्रकृति को दर्शाता है।

Sarzameen:‘सरज़मीन’ का प्रीमियर
फिल्म के मेकर्स ने टीज़र के साथ यह भी घोषणा की है कि ‘सरज़मीन’ का प्रीमियर 25 जुलाई 2025 को जियो हॉटस्टार पर होगा। टीज़र रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे खूब सराहा और कुछ ने इसे काजोल और आमिर खान की मशहूर फिल्म ‘फ़ना’ की याद दिलाने वाला बताया। कई दर्शकों ने इसे थिएटर में देखने लायक फिल्म करार दिया है। फिल्म की कहानी, दमदार किरदार और सस्पेंस से भरपूर टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह फिल्म बड़े पर्दे या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब धमाका करेगी।
इसे भी पढ़ें








