कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से किनारा किया [Congress distanced itself from Pitroda’s statement]

1 Min Read

राहुल के करीबी ने कहा था- चीन भारत का दुश्मन नहीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा- भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा- हमारा रवैया पहले दिन से ही टकराव का रहा है। यह दुश्मनी पैदा करता है। मुझे लगता है कि हमें इस पैटर्न को बदलने की जरूरत है। यह किसी के लिए भी ठीक नहीं है।

कांग्रेस का बयान से किनारा:

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी के परभणी दौरे को , नौटंकी कह रहे विपक्षी

Share This Article
Exit mobile version