एयरटेल के बाद जियो की भी स्पेस-X से डील, देश में सैटेलाइट से इंटरनेट मिलेगा [After Airtel, Jio also made a deal with Space-X, satellite internet will be available in the country]

1 Min Read

मस्क की कंपनी के पास दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क

मुंबई, एजेंसियां। एयरटेल के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भी इलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए करार किया है।

बीते मंगलवार (11 मार्च) को टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अमेरिकी कंपनी के साथ करार किया था। एयरटेल ने कल स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

दोनों मिलकर करेंगे कामः

समझौते के तहत, स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेस, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवा केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्टारलिंक सर्विसेस देने के लिए मिलकर काम करेंगे। एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टारलिंक टेक्नोलॉजी इंटीग्रेट करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें

देश में सैटेलाइट से इंटरनेट मिलेगा, स्पेस X-एयरटेल में डील

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं