एक जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

2 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बैठक से तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाने का मन बना लिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि वो बैठक में शामिल नहीं होंगी। सीएम ममता बनर्जी ने इसकी वजह भी बता दी है।

उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन 1 जून को एक बैठक कर रहा है। मैंने उनसे कहा है कि मैं इसमें शामिल नहीं हो सकती, क्योंकि उसी दिन पश्चिम बंगाल में 10 सीटों पर चुनाव है।

पंजाब, बिहार और यूपी में भी 1 जून को चुनाव हैं। एक तरफ चक्रवात है और दूसरी तरफ चुनाव है, मुझे सब कुछ करना पड़ेगा। चक्रवात राहत अभी मेरी प्राथमिकता है।

पश्चिम बंगाल में 1 जून को नौ सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की दो सीट – कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें यादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक जून की दोपहर को ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और अन्य शीर्ष नेता उस दिन मतदान करेंगे और इसलिए बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।

टीएमसी ने बैठक के आयोजकों को शामिल होने में असमर्थता के बारे में जानकारी दे दी है।

इसे भी पढ़ें

वसीम अकरम ने टीम इंडिया पर कसा तंज-फाइनल में नहीं चलेगा कोई बहाना

Share This Article
Exit mobile version