एकता कपूर के नए शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का रोमांस, प्रोमो रिलीज [Harshad Chopra and Shivangi Joshi’s romance in Ekta Kapoor’s new show, promo released]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। एकता कपूर के नए शो के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी लीड रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है।

प्रोमो वीडियो में हर्षद और शिवांगी शॉपिंग करते दिखते हैं, जहां हर्षद शिवांगी के लिए एक ड्रेस पसंद करते हैं और दोनों एक-दूसरे को देखकर शर्माते हैं। शिवांगी को कुर्ता पहने और हाई पोनी के साथ मंगलसूत्र पहनते हुए देखा गया है, जो उनके पति-पत्नी के रोल की ओर इशारा करता है। हर्षद का कूल लुक और शिवांगी का शर्माना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

शो का नाम ‘बड़े अच्छे लगते हैं फिर से’ बताया जा रहा है, और इस रोमांटिक ड्रामा के लिए फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें

एकता कपूर के खिलाफ POCSO के तहत कार्रवाई

Share This Article
Exit mobile version