नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा ने वंचित तबके के मुस्लिमों के लिए सौगात-ए-मोदी कैंपेन लॉन्च किया है। इसके तहत देशभर में 32 लाख मुसलमानों को ईद मनाने के लिए स्पेशल किट दी जा रही है। BJP के अल्पसंख्यक मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता मस्जिदों के साथ मिलकर किट बांटेंगे।
किट में क्या है:
सौगात-ए-मोदी किट की कीमत ₹500-₹600 है। इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं। NDA ने इस कैंपेन को ‘सबका साथ, सबका विकास‘ बताया। वहीं विपक्षी पार्टियों ने इसे वोट बैंक पॉलिटिक्स करार दिया।
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी का सुनीता विलियम्स को दिल छूने वाला पत्र : ‘भारत में बेटी का रहेगा इंतजार’







