आपातकाल के 50 साल: पीएम मोदी बोले, लोकतंत्र को कुचला गया था [50 years of Emergency: PM Modi said, democracy was crushed]

2 Min Read

50 years of Emergency:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आज भारत में लागू आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए हैं। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल (Emergency) थोप दिया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उस काले अध्याय को याद करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

50 years of Emergency:पीएम मोदी ने कहा – “संविधान की हत्या की गई थी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है, आपातकाल लागू होने के 50 साल पूरे हो गए हैं। भारतीय इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में याद करते हैं। उस समय मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म किया गया और हजारों राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया था।”

50 years of Emergency:इमरजेंसी विरोध से मिला सीखने का अवसर:

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया कि जब देश में आपातकाल लागू हुआ, तब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक युवा प्रचारक थे। उस समय के अनुभव ने उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के महत्व को गहराई से समझाया और राजनीतिक विचारधारा से परे जाकर उन्होंने बहुत कुछ सीखा।

इसे भी पढ़ें

50 years of emergency: जब सत्ता ने लोकतंत्र पर लगाया पहरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं