आरा, एजेंसियां: बिहार के भोजपुर जिले में आपसी विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव के रहने वाले दो सगे भाई अजीज मियां और लियाकत अली अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गड़हनी आये थे।
शादी समारोह समाप्त हो होने के बाद मंगलवार को दोनों भाई कमरा बंद कर जमीन और संपति को लेकर बातचीत करने लगे।
इसी बीच बात यहां तक बढ़ गई कि बड़े भाई अजीज मियां ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और भाई लियाकत अली को गोलियों से छलनी कर दिया ।
गोली की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गए।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें









