अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज [Ruckus in Akshara Singh’s program, police lathi charged]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद में हंगामा हो गया। अक्षरा का डांस करीब से देखने के लिए दर्शकों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ ने स्टेज के पास पड़ी कुर्सियां तोड़ दीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे, और यह आयोजन पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर किया गया था।

शादी की सालगिरह पर हो रहा था कार्यक्रमः

शुक्रवार को राजन कुमार सिंह और ममता सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था और हजारों निमंत्रण पत्र बांटे गए थे।

सालगिरह समारोह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राजा, अक्षरा सिंह, अनुपमा यादव, हास्य अभिनेता आनंद मोहन और नर्तकी माही मनीषा जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

मंच के निकट आने के लिए दर्शक हुए बेकाबूः

रात लगभग 10 बजे जब भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह और अनुपमा यादव ने मंच पर परफॉर्म करना शुरू किया, तो लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। दर्शक बैरीकेट को पार कर मंच के नजदीक आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उन्हें स्टेज से पीछे करने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इसके बाद बवाल मच गया, और भीड़ में शामिल लोगों ने कुर्सियां तोड़ दीं। मंच पर मौजूद कलाकार भी इस हंगामे से घबराकर स्टेज छोड़कर चले गए। लगभग आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा, और पुलिस को किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण पाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Share This Article
Exit mobile version