सरकारी नौकरी: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट की वैकेंसी, 15 मार्च से आवेदन [Government Jobs: Vacancy of Research Associate in Allahabad High Court, application from 15th March]

1 Min Read

प्रयागराज, एजेंसियां। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च, 2025 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2025 है।

शैक्षणिक योग्यता :
कम से कम 55% अंकों के साथ लॉ की डिग्री
फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं
डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और अन्य कंप्यूटर वर्क का नॉलेज जरूरी है

उम्र सीमा :
न्यूनतम : 21 साल
अधिकतम : 30 साल
रिजर्व कैटेगरी को उम्र में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी
फीस :सामान्य, ओबीसी : 500 रुपए + बैंक शुल्क
SC/ST, दिव्यांग : 250 रुपए + बैंक शुल्क
चयन प्रक्रिया : स्क्रीनिंग टेस्ट
इंटरव्यू
सैलरी : 25,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
होमपेज पर रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करके सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: असम राइफल्स भर्ती रैली के लिए आवेदन शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं