वायरल डांस वीडियो में मुस्कान रस्तोगी नहीं, पलक सैनी हैं: फैक्ट चेक में हुआ खुलासा [The viral dance video is not Muskaan Rastogi but Palak Saini: Fact check reveals]

1 Min Read

मेरठ, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने इस लड़की को मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी बताते हुए वीडियो को शेयर किया, लेकिन फैक्ट चेक के जरिए सच सामने आया है।

कैसा चला पता?

आज तक फैक्ट चेक ने पता लगाया कि वीडियो में डांस कर रही लड़की मुस्कान रस्तोगी नहीं, बल्कि ट्रांस वुमन पलक सैनी हैं। पलक हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली एक वीडियो क्रिएटर हैं और डांस शो करती हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कोटा में हुए एक इवेंट का है और इसमें उनकी साथी मोना भी नजर आ रही हैं।

पलक ने खुद इस बात की पुस्टि की

पलक ने खुद इस बात की पुष्टि की कि यह वीडियो उनका है और किसी और से जुड़ा हुआ नहीं है। वायरल वीडियो में सौरभ और मुस्कान की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन पलक ने इसे सिर्फ एक मिसअंडरस्टैंडिंग बताया।

इसे भी पढ़ें

मेरठ के इस खौफनाक हत्याकांड दहला पूरा देश, प्रेमी संग मुस्कान गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं