रामविलास की संपत्ति विवाद: चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पर उठाए सवाल [Ram Vilas’ property dispute: Chirag Paswan raises questions on uncle Pashupati]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद एक बार फिर तूल पकड़ा है। इस बार विवाद हद से आगे बढ़ गया हैं। दरअसल रामविलास की पहली पत्नी राजकुमारी देवी, जिन्होंने अपने देवर पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजकुमारी देवी आरोप

राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को शोभा देवी और सुनैना देवी उनके घर आईं, जहां इन दोनों ने मिलकर पहले उनके बेडरूम में ताला लगा दिया और फिर उनके गहनों और जरूरी सामान को बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इस मामले में अलौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चिराग पासवान ने क्या कहा

घटना के बाद चिराग पासवान का गुस्सा सातवें आसमान पर था। चिराग ने राजकुमारी देवी से फोन पर बात की और उन्हें जल्द खगड़िया आने का आश्वासन दिया। चिराग ने कहा, “अब क्या आरोप लगाना बाकी है? अब मारपीट का आरोप भी लग सकती हैं।” उन्होंने पशुपति पारस से भी सवाल किया कि आखिर अब वे किस हद तक गिरेंगे?

राजकुमारी देवी ने चिराग से भी की बटवारां की मांग

राजकुमारी देवी ने चिराग से पैतृक संपत्ति का बंटवारा करने की मांग भी की है, जिसके बाद यह मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। चिराग ने अपने चाचा पशुपति पर तंज कसते हुए कहा कि अब और कौन से आरोप बच गए हैं? इस विवाद ने एक बार फिर चाचा-भतीजा के रिश्तों में खटास ला दी है, और यह देखना होगा कि आगे चलकर यह मामला किस दिशा में जाएगा।

इसे भी पढ़ें

हमारा उद्देश्य है आम लोगो के काम करना , उनका विकास करना -चिराग पासवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं