राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला [Terrorist attack on army vehicle in Rajouri]

1 Min Read

एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई

जम्मू, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार दोपहर सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। सुंदरबनी इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर फायरिंग की है।

इलाके की घेराबंदीः

हमले के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एक्स्ट्रा फोर्स को मौके पर भेजा गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है।

7 पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये थेः

इससे पहले 7 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं