मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का बेहतरीन मौका, 5 हजार से ज्यादा वैकेंसी [Great job opportunity in medical field, more than 5 thousand vacancies]

1 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओड़िशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर के 5,248 पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2025 से शुरू होगी और 25 अप्रैल 2025 तक चलेगी।

इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (opsc.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5,248 पदों का विवरण इस प्रकार है:
-सामान्य वर्ग: 411 पद
-एसईबीसी वर्ग: 736 पद
-अनुसूचित जाति: 1620 पद
-अनुसूचित जनजाति: 2481 पद

ये है आवेदन की पात्रता

  1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान से एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  2. उम्र सीमा: आवेदक की उम्र 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अर्थात्, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी, 1992 से पहले और 1 जनवरी, 2003 के बाद नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

बंगाल और ओड़िशा में भूकंप के झटके 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं