मुस्लिम आरक्षण पर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा, 18 BJP विधायक 6 महीने के लिए सस्पेंड [Ruckus in Karnataka assembly over Muslim reservation, 18 BJP MLAs suspended for 6 months]

1 Min Read

CM समेत मंत्रियों-विधायकों की सैलरी दोगुनी हुई

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने के मामले में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। आर अशोक के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने आरक्षण बिल की कॉपी फाड़कर स्पीकर की ओर फेंक दी।

हंगामा कर रहे विधायकों को बाहर निकलवाया गयाः

इसके बाद स्पीकर यूटी खादर ने मार्शलों को बुलाकर हंगामा कर रहे विधायकों को सदन से बाहर करवा दिया। साथ ही भाजपा के 18 विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही से 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। हंगामे के बीच सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों और मंत्रियोंकी सैलरी 100% बढ़ाने का बिल पास कर दिया।

सीएम का वेतन हुआ दोगुनाः

विधेयक को कर्नाटक के कानून और संसदीय मामलों के मंत्री एच.के. पाटिल ने पेश किया। इसके पारित होने से मुख्यमंत्री का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़कर 75 हजार रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। विधान परिषद के सभापति और विधानसभा अध्यक्ष का वेतन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपए हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों की सैलरी दोगुनी, भत्तों में भी बढ़ोतरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं