मुम्बई एयरपोर्ट पर 3.67 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार [Gold smuggling racket worth Rs 3.67 crore busted at Mumbai airport, 4 arrested]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने मुम्बई हवाई अड्डे पर दो मामलों में कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कस्टम की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन एयरपोर्ट के कर्मचारी हैं। कस्टम मीडिया को बताया कि उनकी टीम ने एयरपोर्ट पर स्थित एक दुकान के कर्मचारी प्रदीप पवार की शक के आधार पर तलाशी ली।

प्रदीप पवार के पैंट की जेब से सोने की पेस्ट मिली। इसके बाद पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि यह पेस्ट उसे एक शख्स ने दी थी और मोहम्मद इमरान नागोरी नामक व्यक्ति को यह पेस्ट देने को कहा था। इसके बाद कस्टम ने नागोरी को गिरफ्तार कर किया।

एयरपोर्ट की महिला कर्मी अंशु गुप्ता भी तस्करी में संलिप्तः

इन दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि एयरपोर्ट पर काम करनेवाली महिला कर्मचारी अंशु गुप्ता भी तस्करी में संलिप्त है, इसलिए कस्टम ने अंशु गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह एक अन्य मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर कार्यरत एक अन्य कर्मचारी को सोने की पेस्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उस कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि यह सोने की पेस्ट उसे एक विदेशी यात्री ने दिया था। इन दोनों मामलों में कस्टम ने कुल 3.67 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है। दोनों मामलों की छानबीन जारी है।

इसे भी पढ़े

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर वीडियो रिकॉर्ड करने और झूठा दावा करने के आरोप में एक यूट्यूबर गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं