भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में 3 नाम, 24 मार्च तक चुनाव पर फैसला [ 3 names in the race for BJP national president, decision on election by March 24]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर अंतिम फैसला 24 मार्च तक लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अप्रैल तक टल सकता है। वजह है- BJP के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव में देरी और 21 से 23 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली RSS की बैठक। पार्टी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होगा, जब देश के कम से कम आधे राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हो जाएं। पहले अटकलें थीं कि 14 मार्च यानी होली के बाद अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

अध्यक्ष रेस में ये 3 नाम सबसे आगेः

शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री मनोहर लाल खट्टर, आवास और शहरी विकास मंत्री और धर्मेंद्र प्रधान, एजुकेशन मिनिस्टर। इनके अलावा भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े के नाम पर भी चर्चा जारी है। BJP का अगला बड़ा टारगेट 2029 का लोकसभा चुनाव है। उत्तर भारत के राज्यों में BJP के पास अच्छी संख्या में लोकसभा सीटें हैं। BJP दक्षिण भारत में जमीन तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि BJP का अगला अध्यक्ष दक्षिण भारत से हो सकता है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का नाम भी चर्चा में है, वे आंध्र प्रदेश के BJP अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव टलने के आसार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं