फडणवीस बोले- औरंगजेब की तारीफ वाले विचारों को कुचल देंगे [Fadnavis said- we will crush the ideas praising Aurangzeb]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है। विवाद के बीच कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा- क्रूर औरंगजेब के बर्बर विचारों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उस विचार को वहीं कुचल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ाई गई, बजरंग दल और VHP ने हटाने की मांग की है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं