पुदुच्चेरी में बंधुआ मजदूरी का मामला: 20 साल तक बकरियां चराने के लिए मजबूर किया [Bonded labour case in Puducherry: forced to graze goats for 20 years]

1 Min Read

पुदुच्चेरी, एजेंसियां। लगभग 20 साल पहले, कोनेरू अप्पाराव ने काम की तलाश में आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती इलाक़े से पुदुच्चेरी के लिए एक ट्रेन पकड़ी थी। तब उनकी उम्र 40 वर्ष के आसपास रही होगी।

ये ट्रेन तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले के एक स्टेशन पर रुकी, इस दौरान अप्पाराव चाय पीने के लिए ट्रेन से निचे उतर गए। जब तक अप्पाराव फिर से ट्रेन पर चढ़ते, तब तक ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी।

इस बीच, एक व्यक्ति ने अप्पाराव को मदद की पेशकश की। लेकिन बाद में उसी व्यक्ति ने अप्पाराव को बकरियां चराने के लिए बंधुआ मजदूर बना लिया और बीस साल तक उसका शोषण किया।

आरोपी गिरफ्तार:

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अन्नादुराई को गिरफ्तारकर लिया है, जो अप्पाराव को बिना वेतन दिए बकरियां चराने के लिए मजबूर कर रहा था। यह मामला बंधुआ मजदूरी और मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए सामने आया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश सरकार का तोहफा पाकर गदगद हुआ ‘पुष्पा’, अल्लू अर्जुन ने पोस्ट कर जताया आभार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं