जमशेदपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने 16 थानेदारों का किया तबादला [Major reshuffle in Jamshedpur Police Department, SSP transfers 16 station incharges]

2 Min Read

Jamshedpur Police :

जमशेदपुर। जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से SSP पीयूष कुमार पांडेय ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 16 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश बुधवार रात जारी किए गए।

Jamshedpur Police :तबादलों की सूची पर नज़र डालें तो:

एमजीएम थाना की कमान अब सचिन कुमार दास को सौंपी गई है।
परसुडीह थाना की जिम्मेदारी अविनाश कुमार को दी गई है।
सिदगोड़ा थाना का प्रभार वीरेंद्र कुमार को मिला है।
सुंदरनगर थाना की कमान अजीत कुमार मुंडा को दी गई है।
बिरसानगर थाना के नए प्रभारी बने अमित कुमार चौधरी।
गोलमुरी यातायात थाना के प्रभारी शैलेंद्र कुमार बनाए गए हैं।
मानगो थाना की जिम्मेदारी नित्यानंद प्रसाद को मिली है।
जुगसलाई थाना अब बैजनाथ कुमार संभालेंगे।
घाटशिला थाना का प्रभार बंश नारायण सिंह को सौंपा गया है।
जुगसलाई ट्रैफिक थाना के प्रभारी मधुसूदन डे बनाए गए हैं।

Jamshedpur Police :कुछ स्थानांतरण विशेष ध्यान देने योग्य हैं:

पूर्व परसुडीह प्रभारी मो. कैफ को सीसीआर भेजा गया है।
गुलाम रब्बानी, जो पहले सिदगोड़ा में थे, अब पटमदा अंचल संभालेंगे।
भूषण कुमार, जो गोलमुरी ट्रैफिक थाना में थे, को साइबर थाना भेजा गया है।

Jamshedpur Police :लाइन हाजिर किए गए अधिकारी:

पवन कुमार (पूर्व सुंदरनगर थाना प्रभारी) और विवेक कुमार पंडित (पूर्व बिरसानगर थाना प्रभारी) को लाइन हाजिर कर गोलमुरी पुलिस केंद्र में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, हाल ही में डीएसपी पद पर प्रमोट हुए अधिकारियों में संजय कुमार (पूर्व जुगसलाई थाना प्रभारी), विनय कुमार मंडल (पूर्व सीतारामडेरा प्रभारी), रामबाबू मंडल (पूर्व एमजीएम थाना प्रभारी) और मनोज कुमार (पूर्व टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

नशे में ड्यूटी कर रहा जमशेदपुर पुलिस का जमादार सस्पेंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं